कंप्यूटर की बेसिक जानकारी - Basic computer Information in Hindi

कंप्यूटर की बेसिक जानकारी - Basic computer Information in Hindi

                                                                 CHAPTER-2

तो अगर आपको कंप्यूटर की जानकारी चाहिए कि कंप्यूटर की परिभाषा क्‍या होती है कंप्यूटर के प्रकार जानने हैं और यह पोस्‍ट आपके लिये ही है यहां आपको कंप्यूटर की पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी तो अगर आप कंप्यूटर के बारे में हिंदी में जानना चाहते हैं तो यह पोस्‍ट जरूर पढें

कंप्यूटर की बेसिक जानकारी शुरू करने से पहले सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि कंप्यूटर क्या है और यह किस पद्धति पर काम करता है तो आइए जानें कोशिश करते हैं कंप्यूटर क्या है - 

हमने पहला पोस्ट में कुछ बेसिक  इनफार्मेशन के बारे में जाने हैं 
अब इन सब के बारे में जानेंगे 

          👇

1. कंप्यूटर क्या है ? 
2. इनपुट क्या है  ?
3.  आउटपुट क्या है ?
4. फुल इनफार्मेशन हिंदी में 
कंप्यूटर क्या है 
कंप्यूटर शब्द अंग्रेजी के "Compute" शब्द से बना है, जिसका अर्थ है "गणना", करना होता है इसीलिए इसे गणक या संगणक या अभिकलक यंत्र भी कहा जाता है और इसका अविष्‍कार Calculation करने के लिये हुआ था सीधी भाषा मेंं कंप्‍यूटर Calculation करने वाली मशीन थी, जैसे आपका कैलकुलेटर

कंप्यूटर की फुल फॉर्म क्या होती है

  • C= Common 
  • O= Oriented 
  • M= Machine 
  • P= Particularly 
  • U= United and used under 
  • T= Technical and 
  • E= Educational 
  • R= Research

कंप्‍यूटर को ठीक प्रकार से कार्य करने के लिये सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों की आवश्‍यकता होती है। अगर सीधी भाषा में कहा जाये तो यह दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। बिना हार्डवेयर सॉफ्टवेयर बेकार है और बिना सॉफ्टवेयर हार्डवेयर बेकार है। मतलब कंप्‍यूटर सॉफ्टवेयर से हार्डवेयर कमांड दी जाती है किसी हार्डवेयर को कैसे कार्य करना है उसकी जानकारी सॉफ्टवेयर के अन्दर पहले से ही डाली गयी होती है। कंप्यूटर के सीपीयू से कई प्रकार के हार्डवेयर जुडे रहते हैं, इन सब के बीच तालमेल बनाकर कंप्यूटर को ठीक प्रकार से चलाने का काम करता है सिस्टम सॉफ्टवेयर यानि ऑपरेटिंग सिस्टम


कंप्यूटर की कार्य प्रणाली (Computer Functions)


कंप्‍यूटर के कार्यप्रणाली की प्रक्रिया एक चरणबद्ध तरीके से पूरी होती है - 

इनपुट (Input) → प्रोसेसिंग (Processing) → आउटपुट (Output)

  1. इनपुट के लिये आप की-बोर्ड, माउस इत्‍यादि इनपुट डिवाइस का प्रयोग करते हैं साथ ही कंप्‍यूटर को सॉफ्टवेयर के माध्‍यम से कंमाड या निर्देश देते हैं या डाटा एंटर करते हैं। 
  2. यह इस प्रक्रिया का दूसरा भाग है इसमें अापके द्वारा दी गयी कंमाड या डाटा को प्रोसेसर द्वारा सॉफ्टवेयर में उपलब्‍ध जानकारी और निर्देशों के अनुसार प्रोसेस कराया जाता है। 
  3. तीसरा और अंतिम भाग आउटपुट इसमें आपके द्वारा दी गयी कंमाड के आधार पर प्रोसेस की गयी जानकारी का आउटपुट कंप्‍यूटर द्वारा आपको दिया जाता है जो आपको आउटपुट डिवाइस द्वारा प्राप्‍त हो जाता है। 

आउटपुट डिवाइस (Output Device) की सूची 


आउटपुट डिवाइस:- आपके द्वारा दी गयी कंमाड के अाधार पर प्रोसेस की गयी जानकारी का आउटपुट कंप्‍यूटर द्वारा आपको दिया जाता है जो आपको आउटपुट डिवाइस या आउटपुट यूनिट द्वारा प्राप्‍त हो जाता है आउट डिवाइस हार्डवेयर होता है आउटपुट डिवाइस सबसे बेहतर उदाहरण आपका कंप्‍यूटर मॉनिटर है यह i/o devices कहलाती है 

  1. मोनीटर 
  2. स्पीकर
  3. प्रिन्टर
  4. प्रोजेक्टर
  5. हेडफोन
  6. प्रिंटर

इनपुट डिवाइस (Input Device) की सूची 

इनपुट डिवाइस इनपुट डिवाइस ऐसी होती हैं जिनसे कंप्यूटर में डेटा और कमांड स्‍टोर या एंटर कराया जा सकता है इनपुट डिवाइस मेन मेमोरी में स्टोर किए गए डेटा और निर्देशों को बायनरी में कन्वर्ट कर देती है
  1. माऊस
  2. की-बोर्ड
  3. स्केनर
  4. डी.वी.डी.ड्राइव
  5. पेनड्राईव
  6. कार्डरीडर 
  7. माइक्रोफोन
मेरे फेसबुक पेज को फॉलो करे   Click Here

    👉 अगले पोस्ट में हम इन सब के बारे में जानेंगे 

        Read More Click Here

Table of Content

  1. कम्प्युटर का परिचय
  2. कम्प्युटर की विशेषताएं
  3. कम्प्युटर की सीमाएं
  4. कम्प्युटर का इतिहास
  5. अन्य संबंधित लेख

Post a Comment

0 Comments